संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बंधूपुर में आंधी में गिरे आम के पेड़ लेने गए बागबान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश में पहुंचे लोगों ने गालियां देते हुए उसे लात-मुक्कों से पीटा। विरोध करने पर बाग छोड़ने की धमकी दी।
पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल निकालने पर आरोपियों ने उसे छीनकर पटककर तोड़ दिया और कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जोरिया निवासी ओम प्रकाश के अनुसार, ग्राम बंधूपुर में उनका बाग है। पिछले दिनों आई आंधी में बाग में आम का पेड़ गिर गया था। सात अक्तूबर की सुबह करीब 8:30 बजे वह गिरे पेड़ को घर ले जाने के लिए बाग में पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मधुसूदन उर्फ गुड्डू, देव नारायण निवासी ग्राम जोरिया, थाना लालगंज, जिला ÿ