लोहरौली। दुधारा थाने की पुलिस ने संगठित गिरोह चलाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनके खिलाफ मुकामी थाने में केस दर्ज किया गया है।दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के बढ़या माफी निवासी सचिन गौतम, शोएब उर्फ पावा तथा अल्तमस उर्फ कल्लू के गिरोह बनाकर लूट, चोरी और अन्य समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। इस गिरोह का सरगना शोएब उर्फ पावा है। गुर्गों पर दुधारा थाने में चोरी, बस्ती में वाहन चोरी तथा अन्य वारदात का बस्ती और संतकबीरनगर में केस दर्ज हैं। इन आरोपियों के गैंग चार्ट की समीक्षा एवं जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद इन पर गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। इन अभियुक्तों के विरुद्ध जल्द ही संगठित अपराध से अर्जित संपत्ती की कुर्की की भी की जाएगी।