बखिरा। क्षेत्र के खुजुरी निवासी दो आरोपियों के खिलाफ बखिरा पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की। एसओ श्याममोहन ने बताया कि 31 जुलाई को वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। राजेडीहा पहुंचने पर पता चला कि खजुरी निवासी साबिर व साहिद उर्फ साजिद अपराधी प्रवृति के व्यक्ति हैं। गैंग बनाकर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। संगठित गिरोह बनाकर गोवध व गोमांस की तस्करी व बिक्री करते हैं। बखिरा थाने में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत है। जिलाधिकारी की अनुमति से दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गिरोहबंद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। संवाद