संतकबीरनगर। पुलिस ने अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के मामले में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी पंकज चौरसिया निवासी गड़सरपार को कोड़री सड़क पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
उसके खिलाफ 31 अक्तूबर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। एसपी संदीप कुमार मीना की तरफ से उसकी गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में अलग-अलग चार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई था। वर्तमान में उसके खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में पांच अभियोग पंजीकृत हैं। संवाद