फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सात लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 24 Apr 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर हत्या जैसी घटना को अंजाम देने वाले वाले जिले के सात आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। डीएम से अनुमोदन मिलने पर इस प्रकार की कार्रवाई की गई। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय की ओर से सात लोगों के उपर केस दर्ज कराया गया है। इनमें कोतवाली क्षेत्र के उनखास गांव निवासी प्रेम प्रकाश सिंह और सुधाकर सिंह उर्फ राण सिंह उर्फ छोटू, व दुधारा थाना क्षेत्र के परसा झाकरिया गांव निवासी दुर्गेश पाल, योगेन्द्र पाल उर्फ जोगेन्द्र पाल ,जनार्दन पाल और ज्ञानचन्द्र निषाद तथा बखिरा थाना क्षेत्र के महनी गांव निवासी अभय गौड़ शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह है। गैंगलीडर प्रेम प्रकाश सिंह अपने गैंग सभी सदस्यों के साथ मिलकर हत्या जैसी घटना को अंजाम देते हैं तथा अपने व अपने गैंग के सदस्यों के आर्थिक भौतिक एवं लाभ के लिए हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें