फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में पांच आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपी गोरखपुर एवं कुशीनगर जनपद के रहने वाले हैं। जो गिरोह बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। डीएम कोर्ट से अनुमोदन होने के बाद बखिरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 7 फरवरी को वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरान सूचना मिला कि बलजीत यादव निवासी बोकटा थाना गीडा, प्रिंस मिश्रा निवासी सिसवा सोनबरसा थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर, महेंद्र कुशवाहा निवासी इमलीहा लक्ष्मीगंज रामकोला जनपद कुशीनगर, रवि निषाद निवासी सेक्टर 22 गीडा डिहवा एवं फारुख मोहम्मद सिकलगार निवासी कस्बा सहजनवा जनपद गोरखपुर का एक संगठित गिरोह है। जिसका सरगना बलजीत यादव निवासी बोकटा थाना गीडा जनपद गोरखपुर है। सरगना अपने व गैंग के सदस्यों के आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए चोरी की घटना को अंजाम देता है। जिससे समाज में इनका काफी भय व आतंक है। जिससे कोई भी व्यक्ति उक्त के खिलाफ शिकायत करने व गवाही देने से डरता है। कार्यालय के अभिलेख की जांच में कई मुकदमें उक्त पर पंजीकृत पाए गए। विवेचना के बाद अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिया गया है। उक्त का यह कृत्य गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत आता है। जिसके वजह से गैंग चार्ट तैयार करके जिला मजिस्ट्रेट के यहां 7 फरवरी को भेजा गया था। जहां से 20 फरवरी को अनुमोदन प्राप्त होने पर उक्त सभी आरोपित के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत किया गया है।

30 लाख रुपये कीमत का आभूषण व 75,200 रुपये नकद बरामद
जिले के एसओजी, सर्विलांस व थाना बखिरा संयुक्त पुलिस टीम ने 19 जनवरी को अंतर्जनपदीय चोर गैंग के उक्त पांच सदस्यों को दबोचा था। पुलिस टीम ने चोरी की 3 घटना का खुलासा करके चोरी के लगभग 30 लाख रुपये कीमत का आभूषण व 75,200 रुपये नकद बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने उक्त सभी आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें