संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने सोमवार को गिरोह के सरगना समेत दो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि भ्रमण के दौरान जानकारी हुई कि मूडाडीहा खुर्द निवासी एजाज अहमद उर्फ भोनू का संगठित गिरोह है।
इस गिरोह का इस्तेखार, निवासी साफियाबाद थाना दुधारा सक्रिय सदस्य है। एजाज अहमद उर्फ भोनू इस गिरोह का सरगना है। यह गिरोह आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए जनपद में गोवंशीय पशुओं के साथ क्रूरता करता है और पशुओं का मांस बेचता है। इस गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए दोनों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।