फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Wed, 02 Oct 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। डीएम से अनुमोदन के बाद पुलिस ने कोतवाली खलीलाबाद थाना पर केस पंजीकृत किया है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को वह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उसी दौरान सूचना मिली कि शिवकुमार मौर्य उर्फ शिवा पुत्र दयाराम निवासी जंगलऊन टोला बलुअरा, प्रशांत गुप्ता पुत्र रामअशीष निवासी खटौली थाना कोतवाली खलीलाबाद और राहुल मौर्य पुत्र मुनीर मौर्य निवासी कोड़रा ऊर्फ खोजवा थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर का एक संगठित गिरोह है। जिसका गैंग लीडर शिवकुमार मौर्य है। यह लोग गैंगरेप के आरोपी हैं और इनका समाज में स्वच्छंद रहना जनहित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह संगम पुत्र छेदी निवासी नंदौर थाना बखिरा एवं विजय पुत्र सुग्रीव निवासी पिपरा बोरिंग थाना बखिरा हत्या के आरोपी हैं। उक्त दोनों गैंग का समाज में काफी डर व भय बना हुआ है। उनके भय से कोई भी व्यक्ति गवाही देने व केस दर्ज कराने से डरता है। आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना पर केस भी पंजीकृत है। उनका गैंग चार्ट तैयार करने के लिए डीएम से अनुमोदन लिया गया। जिसके बाद दोनों गैंग के लीडर व सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें