संतकबीरनगर। पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना दुधारा पुलिस उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद से संबंधित वांछित विवेक सोनकर उर्फ निहाल निवासी बरहुआ थाना गीडा जनपद गोरखपुर को क्षेत्र के मुडिला खुर्द गांव भिटवा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का एक सुसंगठित गिरोह है। जो अपने लाभ के लिए गैंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते है। चोरी का अभियोग दर्ज होने व समाज में काफी भय, आतंक व सांप्रदायिक सौहार्द खराब होने के खतरे तथा उक्त अभियुक्त के भय व आतंक से किसी व्यक्ति द्वारा उसके विरुद्ध किए गए गलत कार्यों की सूचना व गवाही देने से डरने की वजह से आठ जुलाई को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया था। गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किए जाने के बाद थाना दुधारा पुलिस ने उक्त गैंगस्टर को सात सितंबर को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया। संवाद