फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लूट में शामिल चार आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Sat, 01 Feb 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने लूट के चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इन चारों में दो आरोपी अशरफाबाद तथा दो दुघरा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ 17 जनवरी को क्षेत्र भ्रमण पर थे। पता चला कि सुरजीत यादव उर्फ डमरू यादव निवासी अशरफाबाद का एक संगठित गिरोह है। जिसके गांव के ही एक नाबालिग व गोलू यादव उर्फ रणवीर यादव सक्रिय सदस्य हैं। जो अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के लाभ के लिए लूटपाट करते हैं। स्थानीय लोग इनके भय से सूचना देने व गवाही करने से डरते हैं और लोगों में गैंग का खौफ है।
आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली खलीलाबाद में केस भी पंजीकृत है। जिसमें आरोप पत्र एक जनवरी को न्यायालय में भेज दिया गया है। गैंग लीडर सुरजीत यादव उर्फ डमरू यादव व गैंग सदस्य गोलू यादव उर्फ रणवीर यादव का कार्य गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत आता है। इनके खिलाफ गैग चार्ट तैयार कर 17 जनवरी को भेजा गया था। इसी तरह लूट के ही मामले में आरोपी दुघरा गांव के निवासी अमित कुमार पांडेय उर्फ केतन पांडेय और सूरज राय का भी एक संगठित गिरोह है। यह गिरोह लूट की घटनाओं में शामिल है। इनके खिलाफ 23 दिसंबर को गैंग चार्ट तैयार करके अनुमोदन के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को अनुमोदन मिलने पर गैंग लीडर सुरजीत यादव व गोलू यादव उर्फ रणवीर यादव निवासी अशरफाबाद एवं दुघरा गांव के निवासी अमित कुमार पांडेय उर्फ केतन पांडेय और सूरज राय के खिलाफ गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें