बैंक का लाकर काटने का प्रयास करने वाले सात आरोपियों पर लगा गैगेंस्टर
- 31 दिसंबर की रात में एसबीआई नाथनगर में चोरी का किया था प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली पुलिस ने एसबीआई नाथनगर में नकब लगाने वाले चोरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। चोरों ने बैंक के लाकर को गैस कटर से काटने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके।
महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर में स्थित एसबीआई में 31 दिसंबर की रात चोरों ने गैस कटर से बैंक का लाकर काटने का प्रयास किया था। चोरों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर पर भी हाथ साफ कर दिया था। घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती थी। एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक सप्ताह के भीतर न केवल मामले का पर्दाफाश किया, बल्कि कुछ आरोपियों को भी दबोच लिया था। एसओ ने बताया कि इस मामले में आरोपी शैलेंद्र यादव पुत्र अद्या यादव निवासी महोबरा थाना महुली, शिवम यादव पुत्र चंद्रशेखर निवासी सेंदुरिया थाना महुली, भागवत यादव पुत्र त्रिवेणी निवासी भैंसाटीकर थाना धनघटा, दिनेश कुमार पुत्र रामपलट निवासी खाजो थाना धनघटा, रवि प्रताप उर्फ रविंद्र यादव पुत्र सदानंद निवासी खाजो थाना धनघटा, संदीप यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी तुलसी रतन थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर और रामकृष्ण उर्फ कृष्णा पुत्र रामशब्द निवासी हटवा थाना महुली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।