बखिरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन करते हुए क्षेत्र के लोग । संवाद
बखिरा। बखिरा कस्बे में श्रद्धालुओं ने पांच दिन तक गणेश की मुर्तियों का पूजन-अर्चन किया। रविवार को गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के बीच ढोढया स्थित बखिरा झील में करीब 20 मुर्तियां विसर्जित की गईं। शोभायात्रा की सुरक्षा में एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ डटे रहे।
प्रति वर्ष बखिरा कस्बे में गणेश की मुर्तियां स्थापित की जाती हैं। आकर्षक ढंग से सजे हुए पांडालों में गणेश पूजा की धूम रहती है। श्रद्धालु पांच दिनों तक गणेश जी की पूजा-अर्चना करते रहे। गोविंदाओं ने मटकी फोड़कर पुरस्कार हासिल किया।
रविवार को हवन पूजन के बाद गणेश प्रतिमाएं ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर रखकर मंगल बाजार, शनिचरा बाजार, सहजनवां तिराहा, इंटर काॅलेज तिराहा, पुलिस चौकी से अमरडोभा, लेडुआ महुआ होते हुए ढोढया स्थित बखिरा झील देर शाम को पहुंची।
गणेश प्रतिमाओं की आरती के बाद झील के पवित्र जल में ‘’गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...के नारे लगाते हुए विसर्जित करा दिया। इस अवसर पर एसओ राकेश कुमार सिंह, एसआई सुरेंद्र सिंह समेत दर्जन भर से अधिक पुलिसबल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।