कलेक्ट्रेट में अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते गांधी आश्रम के कर्मचारी।संवाद
कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर के कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें नाथनगर स्थित अलीनगर गांधी आश्रम की जमीन को दूसरे के नाम पर करने का विरोध जताया गया है।
क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर के मंत्री राम आशीष शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर की शाखा नाथनगर के तहत गांधी आश्रम कुटिर उद्योग अलीनगर भी है। इसकी अपनी जमीन भी है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि कोई व्यक्ति अवैध तरीके से जमीन की जुताई करा रहा था। सूचना पर वह लोग मौके पर गए तो उसने बताया कि चकबंदी में लेखपाल व कानूनगो ने जमीन को उनके नाम कर दिया है।
वर्तमान में अलीनगर में चकबंदी का कार्य चल रहा है। ऐसे में किसी को जमीन रजिस्ट्री करना विधि के खिलाफ है। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर डीएम कार्यालय पर अनशन की चेतावनी दी है। इस दौरान राम आशीष यादव, इंद्रेश, शिव शंकर यादव, राममूरत, सुभाष चंद पांडेय, इंद्रराज मौर्य आदि मौजूद रहे।