फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो ग्राम सचिव समेत तीन कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

Tue, 21 Feb 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
चंगेरा मंगेरा गांव में आवास का सत्यान करते डीसी मनरेगा जीशान रिजवी।
विज्ञापन
खेल के मैदान और अमृत सरोवरों पर जल्द काम शुरू कराएं बीडीओ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रभारी डीसी मनरेगा जीशान रिजवी ने दो विकास खंडों के तीन ग्राम पंचायतों में आवास के लाभार्थियों का सत्यापन किया। मनरेगा के कार्यों का हाल जाना। सूचना के बावजूद दो ग्राम सचिव और तकनीकी सहायक अनुपस्थित रहे। तीनों कर्मियों पर कार्रवाई के लिए बीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीडीओ को खेल के मैदान और अमृत सरोवरों पर जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
डीसी एनआरएलएम और प्रभारी डीसी मनरेगा जीशान रिजवी ने बताया कि मनरेगा की प्रगति बढ़ाने के संबंध में सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए थे। विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत चंगेरा-मंगेरा और बूधा कला में मौके पर जाकर आवास के लाभार्थियों एवं मनरेगा के कार्यों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एपीओ योगेंद्र पांडेय मौजूद रहे, जबकि सूचना के बावजूद ग्राम सचिव रजनी सिंह व तकनीकी सहायक रमेश उपस्थित नहीं हुए। अनुपस्थित दोनों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीडीओ को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया। इसी तरह बेलहर विकास खंड के ग्राम पंचायत मंझरिया पठान में भी आवास के लाभार्थियों और मनरेगा के कार्यों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे, जबकि ग्राम सचिव श्रवण सूचना के बाद भी अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया। सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि दो दिनों के भीतर अधिक से अधिक एफटीओ जनरेट करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को आवास की प्रथम किस्त दिलाना सुनिश्चित करें। सभी बीडीओ एवं एपीओ को निर्देश दिए कि खेल मैदान एवं अमृत सरोवर की आईडी जनरेट करते हुए तत्काल कार्य शुरू कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें