फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गंडक का तेवर शांत, डिस्चार्ज घटने से जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे

Mon, 13 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। भारत-नेपाल सीमा स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से गंडक नदी में छोड़े जाने वाले पानी का डिस्चार्ज रविवार को अपेक्षाकृत कम रहा। दिन में अधिकतम 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते खड्डा क्षेत्र के भैंसहा गेज स्थल पर शाम चार बजे जलस्तर 94.92 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से आठ सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन


रविवार को बैराज से सुबह छह बजे 52,400 क्यूसेक, आठ बजे 59,600 क्यूसेक, दस बजे 65,000 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 61,400 क्यूसेक, दो बजे 65,000 क्यूसेक, शाम चार बजे 59,600 क्यूसेक तथा शाम छह बजे 63,200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बरसात और बाढ़ के मौसम में नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे बने रहने तथा डिस्चार्ज नियंत्रित रहने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि सिंचाई एवं बाढ़ खंड के अधिकारियों का कहना है कि बैराज से पानी छोड़े जाने में उतार-चढ़ाव सामान्य प्रक्रिया है, इसलिए नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल तटबंध सुरक्षित हैं और बाढ़ का कोई तत्काल खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें