फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे पलटी स्कूल बस

विज्ञापन
खेत में पलटी बस। 
विज्ञापन
रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के उदहा मोड़ के पास शुक्रवार को तीन बजे के करीब एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। संयोग अच्छा था कि बस में सवार तीन बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में अभिभावक पहुंचे और बच्चों को लेकर घर गए।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के रानीपुर में संचालित शिव शंकर बालिका इंटर कॉलेज की बस बच्चों को लेकर खैरा गोविंदगंज पहुंचाने जा रही थी। रास्ते में अपने गांव के पास बस में सवार अन्य बच्चे उतर गए, जबकि खैरा गांव के तीन बच्चे बस में सवार थे। बस जैसे ही उदहा मोड़ के पास बस पहुंची ही थी। उसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। संयोग से तीनों बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और बस में सवार बच्चों को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंचे रामशंकर ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वैसे ही मौके पर पहुंच गए। ईश्वर की कृपा से बड़ी घटना होते-होते बच गई। स्कूल के प्रबंधक ओमशंकर यादव ने बताया कि बस खाली थी। स्टेयरिंग फेल होने की वजह से बस सड़क के नीचे उतर गई। उस वक्त बस में सिर्फ चालक और खलासी थे। चालक के पास ड्राईविंग लाइसेंस और गाड़ी की फिटनेस भी है। एआरटीओ आंजेय सिंह ने बताया कि स्कूली बसों की फिटनेस की जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित विद्यालय की बस की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें