फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्रों की पिटाई पर हंगामा

Thu, 07 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीनगर निवासी रुपा देवी का आरोप था कि उसका नौ साल का बेटा इस स्कूल में एलकेजी में पढ़ता है। आरोप था कि कक्षा में डेस्क और बेंच पर बेटा बैठ कर पढ़ रहा था। डेस्क की एक कील बाहर निकल गई थी। उसी की वजह से स्कूल के एक शिक्षक ने उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। यहां तक की कमरे में बंद कर दिया था। जबकि मोतीनगर के ही निवासी पप्पू ने बताया कि उसी स्कूल में उसका दस साल का बेटा शिवम भी पढ़ता है। आरोप था कि उसी शिक्षक ने उसके बेटे की भी पिटाई करके कमरे में बंद कर दिया था। उसी मोहल्ले के निवासी विनोद का आरोप था कि उसका बेटा गोलू एलकेजी में पढ़ता है और शिक्षक ने उसके बेटे की भी पिटाई की। छात्रों के परिजन आरोप मढ़ रहे थे पूर्व में भी शिक्षक ने उसके पाल्यों को मारापीटा था, लेकिन उस दौरान उलाहना देकर मामले को दबा दिया गया था। गुरुवार को पिटाई करके कमरे में बंद कर देना असहनीय हो गया तो पहले बच्चों को घर लाया गया और फिर पूरे मामले की जानकारी हासिल कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। आरोप था कि दो सिपाही मुस्तफा मार्केट में दोनों पक्षों को बुलाए और मामले को तूल न देने की बात कहते हुए सुलह समझौता कर देने का दबाव बनाने लगे। जब वह लोग तैयार नहीं हुए तो प्रबंधक को अपने साथ कोतवाली ले गए। आगे बताया कि अब उस स्कूल में वह अपने पाल्यों को पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे। जबकि शिक्षक अपने ऊपर लगे आरोप को एक सिरे से खारिज किया। प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को शुक्रवार को कोतवाली बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी और जो उचित होगी ,वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें