फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखलिसपुर पुल बनाने को हरी झंडी मिली

Wed, 20 Jan 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुआनो पर स्थित मुखलिसपुर पुल को बनाए जाने की हरी झंडी शासन ने दे दी है। उम्मीद है कि पुल का निर्माण कार्य भी फरवरी 2016 के आखिरी सप्ताह तक शुरू हो जाएगा। पुल के बन जाने से घाघरा पर बने बिडहर घाट की उपयोगिता बढ़ेगी। खलीलाबाद से होकर अंबेडकरनगर, आजमगढ़, वाराणसी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ आदि शहरों को जाने के लिए भारी वाहनों का आवागमन भी हो सकेगा।
विज्ञापन



धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर मुखलिसपुर में कुआनों नदी पर बना पुल काफी पुराना है। वर्तमान वह कमजोर हो गया और उस रास्ते भारी वाहनों के आवागमन होने पर पुल के टूट जाने का भी अंदेशा है। पिछले वर्ष घाघरा पर बना बिड़हर घाट पुल चालू हो जाने से इस मार्ग पर काफी दबाव बढ़ गया है।

क्षेत्रीय जनता की मांग पर जनप्रतिनिधियों ने सीएम से मुखलिसपुर में नया पुल बनाए जाने की मांग की थी।  बिड़हर घाट पुल के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बकौली बाग की जनसभा में मुखलिसपुर में नया पुल बनाए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


 सेतु निगम के प्रोजक्ट मैनेजर एके सिंह ने बताया कि कुआनों पर मुखलिसपुर में नया पुल बनाए जाने की स्वीकृति शासन ने दी है। मंगलवार को यह जानकारी उन्हें मिली है। यह पुल 100 मीटर लंबाई में बनेगा। असमें कुछ पांच खंभे बनाए जाएंगे। पुल निर्माण में साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।

फरवरी के अंत तक निर्माण काम भी शुरु करा दिया जाएगा। साइड सलेक्शन और साइज प्रारूप का काम जल्द ही शुरू होगा। आगे बताया कि मुखलिसपुर का पुराना पुल काफी जर्जर हो गया है। जिस पर भारी वाहन का दबाव पड़ा तो वह भी टूट सकता है। ऐसी दशा में उस रास्ते भारी वाहनों का प्रवेश न हो तो ही बेहतर होगा।

मुखलिसपुर का नया पुल बन जाने से बिड़हर घाट पुल के निर्माण की सही मायने में उपयोगिता हो सकेंगी। सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है। बड़े वाहनों से लोग इस रास्ते से बिड़हर घाट से होकर अंबेडकरनगर, वाराणसी, आजमगढ़, इलाहाबाद आदि शहरों में कम दूूरी तय करके यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें