फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रकम निकाली पूरी, काम कराया अधूरा

विज्ञापन
बिसयाहन्नू  गांव में  निर्माणाधीन पड़ा पंचायत भवन।संवाद
विज्ञापन
विकास खंड खलीलाबाद और सेमरियावां के दो-दो ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन व जनसूचना केंद्र कक्ष निर्माण के लिए आवंटित धनराशि की कर ली निकासी, काम भी अधूरा छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गांवों के विकास के लिए आए धन का समय से और सही ढंग से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। दो ग्राम पंचायतों में जनसूचना केंद्र कक्ष निर्माण के लिए आवंटित पूरी रकम को प्रधान- सचिव ने मिलकर निकाल ली और काम आधा-अधूरा कराया है। जबकि दो ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के लिए भी रकम अधिक निकाली गई और काम कम कराया गया है। दोनों जगह निर्माण कार्य अधूरा है।
जनसूचना केंद्र कक्ष की दीवार भी नहीं है पूरी
विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत बूधा कला में वित्तीय वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत जन सूचना केंद्र कक्ष बनाए जाने की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए चार लाख रुपये अवमुक्त किए गए थे। अभी तक कक्ष की दीवार भी पूरी नहीं की गई है। एडीओ पंचायत की जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान उर्मिला एवं पंचायत सचिव रजनी सिंह ने पूरी रकम निकाल ली है। जनसूचना केंद्र का निर्माण पंचायत भवन के बगल में न करा कर एक किलोमीटर दूरी पर कराया जा रहा है। निर्माण की स्थिति यह है कि कार्य अभी आधा-अधूरा है। एडीओ पंचायत ने जांच कर इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को दी। डीपीआरओ ने पूरी रकम निकाल कर कार्य पूर्ण होने को वित्तीय अनियमितता माना है। इसके लिए प्रधान और सचिव को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा संतोषजनक जवाब नहीं देने की दशा में धनराशि का गबन मानते हुए एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इंसेट
अभी जन सूचना केंद्र कक्ष के नींव की हुई शुरुआत
विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत तेनुहारी सोयम में वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय स्वराज अभियान के तहत जन सूचना केंद्र कक्ष बनाए जाने की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए चार लाख रुपये अवमुक्त किए गए। अभी कक्ष की नींव डाली जा रही है। एडीओ पंचायत की जांच में पाया गया कि प्रधान धीरज पांडेय एवं सचिव अश्वनी कुमार गौतम ने पूरी रकम निकाल ली है। एडीओ पंचायत ने प्रधान से वार्ता की तो प्रधान ने बताया कि जन सूचना केंद्र कक्ष का निर्माण पंचायत भवन के बगल में होना था, लेकिन उक्त स्थल पर विवाद होने के कारण कार्य में देरी हुई। एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को रिपोर्ट दिया। डीपीआरओ ने इसे गबन मानते हुए प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने अथवा संतोषजनक जवाब नहीं होने की दशा में मान लिया जाएगा कि आहरित धन का गबन कर लिया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
इंसेट
दो साल पहले निकाला अधिक धनराशि, बाद में खाते में किया जमा
विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत चंदहर में वर्ष 2020 में पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इसकी कुल लागत 17 50 लाख है। अभी निर्माण कार्य आधा-अधूरा है। एडीओ पंचायत ने जांच कर डीपीआरओ को रिपोर्ट दी। तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अलका पांडेय ने स्थानांतरण के बाद भी अभी तक पंचायत भवन निर्माण संबंधी पत्रावली सचिव को उपलब्ध नहीं कराया। पंचायत भवन निर्माण कार्य के सापेक्ष 6,64,773 रुपये की एमबी हुई है, जबकि तत्कालीन सचिव ने 10,44,600 रुपये आहरित कर लिया है। स्पष्ट है कि 3,79, 827 रुपये अधिक धनराशि की निकासी गई। 14 अगस्त 2023 को 3,79,827 रुपये ग्राम निधि के खाते में जमा की गई है, जबकि धनराशि दो वर्ष पूर्व बिना कार्य किए निकाली गई थी। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने तत्कालीन सचिव अलका पांडेय को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने की दशा में एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी है। पूर्व प्रधान अखंड प्रताप सिंह बताते हैं कि इस पंचायत भवन को जब वह बनवाना शुरु किए तो प्रथम किस्त 10.47 लाख आई थी, जबकि कुल बजट 17.50 लाख का था। काफी काम करवाया था, लेकिन जमीन विवादित हो गई और विरोधियों ने स्टे ऑर्डर ले लिया। गांव के विश्वनाथ, सुभाष, हरिकेश, ओमप्रकाश ने बताया की दो पक्षों के विवाद में निर्माण कार्य रुका हुआ है। वर्तमान प्रधान राजमन ने बताया कि स्टे ऑर्डर की वजह से कार्य रुका पड़ा है। उच्चाधिकारियों से जमीन की मांग की गई है।
इंसेट
दो साल से बंद था काम, अब हुआ है शुरू
विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत बिसया हन्नू में पंचायत भवन का निर्माण अधूरा है। एडीओ पंचायत ने जांच की और डीपीआरओ को रिपोर्ट दी। तत्कालीन सचिव विनय कुमार ने स्थानांतरण के बाद पंचायत भवन निर्माण संबंधित पत्रावली नए सचिव को उपलब्ध नहीं कराया। पंचायत भवन निर्माण कार्य के सापेक्ष 7,93,940 रुपये की एमबी हुई है, लेकिन तत्कालीन सचिव ने 11,75,191 रुपये आहरित कर लिया। आहरित धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य पूर्ण नहीं है। निर्माण कार्य करीब दो वर्ष से बंद है। जबकि पंचायत भवन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। तत्कालीन सचिव ने अपने अपने पदीय दायित्व का निर्वहन ठीक से नहीं किया। इसे लिए डीपीआरओ ने तत्कालीन सचिव विनय कुमार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। चेतावनी दिया है कि जवाब नहीं देने अथवा संतोषजनक जवाब नहीं होने पर आहरित धनराशि का गबन मान लिया जाएगा। धनराशि की वसूली करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। ग्रामीण अरुणेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, बिंद्रा, ध्रुव चंद आदि ने बताया की दोनों प्रधानों के बीच समझौता हुआ था। पहले प्रधान ने जो कार्य किया था, उसके बाद अब कार्य शुरु हुआ है। पंचायत भवन से सम्बन्धित कार्य या बैठक प्राथमिक विद्यालय पर किया जाता है। पंचायत भवन न होने से बहुत परेशानी होती है। वर्तमान प्रधान ऊषा देवी ने बताया कि सात दिनों से काम शुरू कराया गया है। सचिव एकता सिंह ने बताया कि पहली किस्त के बचे धन का उपयोग होने के बाद ही दूसरी किस्त छत निर्माण के लिए जारी की जाएगी। निर्माण कार्य शुरू हुआ है।
इंसेट
सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बूधा कला और तेनुहारी दोयम में जन सूचना केंद्र की पूरी रकम निकाल ली गई है और काम अधूरा है। इसके लिए प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह विकास खंड खलीलाबाद के चंदहर और बिसया हन्नू में पंचायत भवन की अधिक रकम निकाल कर काम काम कराया गया है। इन दोनों ग्राम पंचायत के सचिवों ने पत्रावली भी वर्तमान सचिव को नहीं दिया है। दोनों तत्कानीन सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रमोद यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें