फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी-विवाह में मांग बढ़ने से महंगे हुए फल

विज्ञापन
ठेले पर फल की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। देवउठनी एकादशी के बाद सहालग शुरू होते ही बाजार में फलों की मांग बढ़ गई है। इसका असर कीमतों पर भी दिखने लगा है। पिछले महीने 80 से 120 रुपये किलो बिकने वाला सेब अब 140 से 160 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, अनार के दाम भी बढ़कर 160 से 200 रुपये किलो हो गए हैं। इसके साथ ही अन्य फलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के फल विक्रेता राजेश ने बताया कि सहालग के चलते शादी में फलों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा सेब की आवक अब कोल्ड स्टोर से शुरू हो गई है। केला महाराष्ट्र से आ रहा है। एक साथ मांग बढ़ने और आवक की स्थिति के चलते कीमतों में उछाल आया है। कीवी, अंगूर और स्ट्रॉबेरी के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


फलों के पुराने और नए दाम (रुपये में)

फल पहले के दाम अब के दाम
सेब (प्रति किलो) 80-120 -140-160
अनार (प्रति किलो) 120-150 -160-200
पपीता (प्रति किलो) 50 -60
अंगूर (प्रति किलो) 230 -240
काला अंगूर (प्रति किलो) 380 -400
केला (प्रति दर्जन) 30-40 -50-60
स्ट्रॉबेरी (250 ग्राम) 100 120
कीवी 100 में चार 100 में तीन पीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें