फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम सैकडों से ठगी करने वालों को पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
मेंहदावल में पुलिस ने ठगी करने वाले को पकड़ा। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले भेजे गए जेल
विज्ञापन

मेंहदावल। शनिवार को तहसील परिसर में एक संस्था ने आपदा प्रबंधन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से रुपये लिया और वेतन खाते में भेजने की जगह पर नगद देने लगे। जिसका युवाओं ने विरोध किया। मामला एसडीएम तक पहुंचा तो एसडीएम ने कंपनी के लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन

पंकज कुमार, शैलेंद्र कुमार, चंद्रमौलि पाठक, वीरेंद्र, सत्येंद्र यादव, अमरेंद्र कुमार, विकास, अजय, आशीष, पवन आदि ने कहा कि एक कंपनी ने 18 हजार रूपये मानदेय पर आपदा प्रबंधन विभाग में नौकरी दिलस्त्रत्तने के एवछज में 12 हजार रुपये लिए थे और वेतन खाते में भेजे जाने की बात कही थी। शनिवार को कंपनी के लोगों ने मानदेय के रूप में एक लिफाफे में कुछ धनराशि दी। जिसका विरोध किया गया तो कंपनी के लोगों ने बताया कि जिसने जैसा काम किया है उसको वैसा ही मानदेय मिल रहा है। लोगों ने कहा जबकि नौकरी के लिए आवेदन करते समय संस्था ने हमारे बैंक खाते में वेतन देने का वादा किया गया था। इसके बाद में लोगों ने संस्था प्रभारी को बंधक बना दिया। सूचना एसडीएम तक पहुंची। एसडीएम प्रेमप्रकाश अंजोर ने बताया कि मामला गंभीर है है। आरोपियों को मेंहदावल पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें