फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तहसीलदार के खिलाफ खोला मोर्चा, तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता

Tue, 06 May 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा तहसील पर धरना देते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन का शोर शराबा थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार को तहसील के अधिवक्ता उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में स्थानांतरित करने व तहसीलदार का तबादला किए जाने की मांग पर डटे रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर प्रशासन निर्णय ले।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह ने कहा कि तहसीलदार धनघटा को यहां से स्थानांतरित किया जाए। तहसीलदार गलत सलूकी कर समूचे अधिवक्ता समाज का अपमान किया है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से धनघटा तहसीलदार का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए जाने की मांग की। कहा कि धनघटा में रजिस्ट्री कार्यालय का मुद्दा अब जनपद की सभी तहसीलों के लिए प्रमुख मुद्दा बन चुका है।
धनघटा में दान में मिली विवादित भूमि पर प्रशासन जिस प्रकार भवन निर्माण की खुली छूट दे रखी है वह असंवैधानिक है। अभी भी समय है कि प्रशासन अपनी गलती को सुधारते हुए भवन निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दे। साथ ही बाढ़ शरणालय में संचालित रजिस्ट्री कार्यालय को तहसील परिसर में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर हनुमान प्रसाद चौधरी, प्रेम नरायन मिश्र, सुरेंद्र सिंह, राधेश्याम मौर्य, हरिकेश राय, दिलीप तिवारी, रविशंकर पांडेय, सविता त्रिपाठी, दिग्विजय चौहान, श्रवण सिंह चौहान, योगेश कुमार श्रीवास्तव, गंगाराम प्रजापति, संजय कुमार सिंह, राज कुमार उपाध्याय, त्रिपुरेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें