फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाद में सहेली ने चला दिया चाकू, युवती गंभीर

Mon, 23 Dec 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- घर से बाजार जाने का बहाना करके निकली थी दोनों
विज्ञापन

मेंहदावल। बनकसिया चौकी के बांध के पास दो सहेलियों के बीच में विवाद हो गया। इस दौरान एक ने दूसरे पर चाकू चला दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मेंहदावल क्षेत्र के भौंरा गांव की रहने वाली एक किशोरी कस्बे के उत्तर पट्टी मोहल्ले के रहने वाली अपनी सहेली के साथ सोमवार की दोपहर बाजार करने के बहाने करमैनी गई थी। वापस लौटते समय दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें युवती के गले में गंभीर चोट आई। घायल युवती को उपचार के लिए मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। घायल युवती के परिजन इस मामले में तहरीर देने की तैयारी में हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि दो सहेलियों के बीच विवाद में चाकू चलाने का मामला सामने आया है। घटना संज्ञान में आते हैं मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे थे। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें