फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धारदार हथियार से वार, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा दोस्त

Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़सरपार में हुई घटना, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल इमरान बिहार प्रांत का रहने वाला है
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम गड़सरपार में बुधवार की रात दो दोस्त आपस में भिड़ गए। एक ने धारदार हथियार से हमला कर दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय ख़लीलाबाद ले जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में युवक जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बिहार के इमरान (35) पुत्र रुस्तम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरपुरवा में अपने रिश्तेदार के यहां रहते हैं। गड़सरपार निवासी एक युवक से इनकी दोस्ती है। दोनों पूर्व में चोरी के इल्जाम में जेल भी जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद इमरान अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। इधर कई दिनों से वह अपने दोस्त के वहां रहने लगा था।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम दोनों किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें गड़सरपार के युवक ने किसी धारदार हथियार से इमरान पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय ख़लीलाबाद में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने इमरान की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज उदयशंकर द्विवेदी ने बताया कि इमरान और गड़सरपार निवासी शकील दोनों दोस्त थे। बुधवार की रात आपस में किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसमें शकील ने किसी धारदार हथियार से इमरान पर हमला कर दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें