फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 22 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई से हुई शिवम की मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव निवासी 17 वर्षीय शिवम की मौत की वजह उसके मित्र का जन्मदिन बन गया। एक होटल में मित्र के जन्मदिन में शामिल होने यदि शिवम न गया होता तो उसकी हत्या शायद नहीं होती। हॉकी और राॅड से शिवम की हुई पिटाई उसकी मौत की वजह बन गई। पुलिस अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना के बाद से दो गांव के बीच तनाव बना हुआ है। इस पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है।
धनघटा में संचालित होने वाले एक कोचिंग सेंटर में छात्रों के बीच दो माह पहले शुरू हुए विवाद का अंत शिवम की मौत के साथ हुआ। मुठही खुर्द गांव निवासी 17 वर्षीय शिवम पुत्र राजकुमार धनघटा में संचालित होने वाले कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। दो माह पहले छात्रों के बीच मारपीट हुई। इससे तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी जब छात्रों के अभिभावकों को हुई तो रविवार को दोनों पक्षों ने धनघटा थाने में पहुंचकर सुलह-समझौता किया। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका थाने के एक चर्चित दरोगा ने निभाई। रविवार को सुलह होने के बाद शिवम निश्चिंत हो गया। उसे कहीं से यह भय नहीं था कि उस पर प्राणघातक हमला हो सकता है।
सोमवार को वह बंडा बाजार के पास स्थित एक होटल में गया जहां मित्र का बर्थडे मनाया जाना था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शिवम के पहुंचते ही कुछ लोग उस पर हमला कर दिए। जान बचाकर वह भागा तो दौड़ा कर इस कदर पिटाई की कि शिवम मौत के कगार पर पहुंच गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। यहां से रेफर होने के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।
बुधवार को उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय आक्रोशित गांव के लोगों ने थाने पर शव रखकर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। मृतक किशोर के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी को बचा रही है। घटना के बाद से दोनों गांवों के बीच तनाव बना हुआ है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में सलाहाबाद गांव निवासी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बृजेश और सर्वेश को बाल सुधार गृह में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवम की मौत की वजह उसके सिर में गंभीर चोट आना है। इसके साथ उसके हाथ और पैर भी फ्रैक्चर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें