फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयांे ने शहीदों, पूर्व सैनिकों का सम्मान किया 

Tue, 09 Aug 2016 11:41 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते जिलाध्यक्ष और अन्य। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत जरा याद करो कुर्बानी की शुरुआत की। इस दौरान जहां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई की और उन्हें माल्यार्पण कर याद किया।
विज्ञापन


 इसके उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कारगिल युद्ध में शहीद हुए अनिल श्रीवास्तव, उत्तराखंड में आई आपदा में अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने वाले शहीद सुधाकर यादव के परिजनों व पूर्व सैनिक यदुनंदन मिश्र का माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा में कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर प्रत्येक बूथ तक पहुंचने का कार्यक्रम है। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर शहीदों का जो सम्मान किया है वह स्वतंत्र भारत में आज तक किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर अपने जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करने वाले बीर सैनिकों को शत-शत नमन है। कार्यक्रम में गंगा सिंह सैथवार, महेंद्र नाथ दुबे, प्रदीप कन्नौजिया, हेमंत चतुर्वेदी, अनिरुद्ध निषाद, अम्बरीश राय, दुर्गा पांडेय, धनंजय पांडेय, श्याम सुंदर वर्मा, पीयूष सिंह, हैपी राय, वेद गौतम, गजेंद्र पांडेय, सुनीता अग्रहरि, किरन प्रजापति, उषा पांडेय, अभय नंदन सिंह, संदीप पांडेय, मनोज सिंह, दिग्विजय सिंह, संदीप पाल, मायाराम पाठक, भोलू चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें