फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खोली लाइब्रेरी ताकि पढ़ सकें बालिकाएं

विज्ञापन
मैनसिंर में पुस्तकालय को देखते डीएम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
घर में खोली लाइब्रेरी ताकि पढ़ सकें बालिकाएं
विज्ञापन

शिक्षिका अनीता घर पर बालिकाओं को देती हैं अंग्रेजी व गणित की निशुल्क शिक्षा
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। सब पढ़े-सब बढ़े के नारे को शिक्षिका अनीता सिंह साकार करने में जुटी हैं। प्राथमिक विद्यालय में अध्यापन करने के बाद खाली समय में वह बालिकाओं को पढ़ाती हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने मैनसिर चौराहे स्थित अपने मकान में लाइब्रेरी बनाई है। दस से चार बजे तक बालिकाएं और महिलाएं वहां निशुल्क पढ़ सकती हैं। यही नहीं, अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराके छात्राएं किताबें घर भी ले जा सकती हैं।
अनीता सिंह प्राथमिक विद्यालय मंझरिया में सहायक अध्यापिका हैं। पूर्व में वह बच्चों का शौक पूरा करने के लिए खुद के पैसे से स्कूल भवन को ट्रेन का स्वरूप दे चुकी हैं। अब उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं के लिए अपने मकान में लाइब्रेरी स्थापित की है। बातचीत में अनीता ने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना मेरा ध्येय है। गरीब बालिकाएं धन के अभाव में जरूरी किताबें नहीं खरीद पातीं। इसी वजह से मैंने लाइब्रेरी स्थापित करने की सोची। पहले प्राथमिक स्कूल मंझरिया में लाइब्रेरी बनाना चाहती थी, लेकिन वहां पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए खुद के मकान में ही लाइब्रेरी खोली। किताबों के संग्रह पर अभी 50 हजार रुपये खर्च हुए हैं। यहां बालिकाओं और महिलाओं के पढ़ने की समुचित व्यवस्था है। धार्मिक, साहित्यिक, उपन्यास, नाटक और प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित करीब 500 किताबें लाइब्रेरी में हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं से मदद लेकर लाइब्रेरी को और समृद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल से बचे समय में इंटर तक की बालिकाओं को पढ़ाने वाली अनीता घर में अंग्रेजी और गणित की निशुल्क कक्षाएं चलाती हैं। वह घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर और सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देना चाहती हैं। इस दिशा में भी उन्होंने काम शुरू कर दिया है। अनीता की सोच को साकार करने में पति जय प्रकाश सिंह और ससुर हरिबख्श सिंह भी सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

डीएम और सीडीओ ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन
डीएम रवीश गुप्त और सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बुधवार को मैनसिर में अनीता सिंह की लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं और बालिकाओं की बेहतर शिक्षा के लिए लाइब्रेरी स्थापित करना सराहनीय पहल है। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने कहा कि शिक्षिका अनीता सिंह स्कूल में बेहतर अध्यापन कार्य करने के साथ-साथ बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का जो प्रयास कर रही हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। डीआरओ उमाशंकर मिश्र ने कहा कि सरकार की ओर से दिए गए सब पढ़े-सब बढ़े के नारे को शिक्षिका सिंह सही मायने में साकार कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें