संतकबीरनगर। जालसाज ने ऑनलाइन फ्राड करके महिला के खाते से 99,998 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित भाई लालू यादव पुत्र रामाज्ञा यादव निवासी जगुई, मुंडेरवा बस्ती हाल मुकाम तितौवा खलीलाबाद का आरोप है कि उसकी बहन सीमा की शादी धनघटा क्षेत्र के बैकुंठपुर रमेश यादव से हुई है। उसकी बहन सीमा का खाता खलीलाबाद की पीएनबी शाखा में है। 23 सितंबर को उसकी बहन के खाते से 99,998 रुपये जालसाज ने अपने खाते में जमा कर लिया। उसका विवरण बैंक से मिला है। जालसाज का नाम करन सौर निवासी वार्ड नंबर छह रोटयाना, मोहल्ला जमुनिया खास,कमरा खास टीकमगढ़ मध्य प्रदेश है। उसकी बहन के खाते में उसका मोबाइल नंबर लिंक है। बहन के खाते का संचालन वह करका है। इसकी जानकारी बहन को रहती है। बहन वर्तमान में पति के साथ गुजराज में रहती है। कोतवाल बृजेंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी करन सौर के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया। संवाद