फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में युवक को पीटने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज

Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व मगहर चौकी से 500 मीटर पहले पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के सेमरडाड़ी निवासी आलोक कुमार पुत्र अवधेश लाल का कहना है कि 25 अक्तूबर की रात नौ बजे वह काम करके खलीलाबाद से घर जा रहे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी अजय कुमार यादव, अनिरुद्ध यादव अपने एक साथी के साथ उसे मगहर पुलिस चौकी से 500 मीटर पहले रोक लिया। लोग उसे अपशब्द कहते हुए मारे-पीटे। उसे रात में अधमरा छोड़ कर भाग गए। लोगों ने जानमाल की धमकी दी। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि दो सगे भाई समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें