फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में फंसकर शिक्षक ने गंवाए तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लालच में फंसकर शिक्षक ने गंवाए तीन लाख
विज्ञापन

- जालसाज ने टॉवर खोलने के नाम पर की थी बातचीत
- परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 25 हजार महीने किराया देने का दिया था झांसा
- बैंक पासबुक मंगाकर जालसाज ने दो खातों से किया लेनदेन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। टॉवर लगाने के नाम पर जालसाज ने एक शिक्षक को ठगी का शिकार बना लिया। अलग-अलग प्रक्रिया बताकर शिक्षक से तीन लाख रुपये अपने बताए गए बैंक खाते में मंगा लिया। इतना ही नहीं शिक्षक को इस कदर झांसा दिया कि उसके जरिए तीन अलग-अलग बैकों के पासबुक, एटीएम व दो सिम कार्ड भी मंगा लिया। जालसाज ने शिक्षक के दो बैंक खातों में लाखों रुपये का लेनदेन भी कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर शिक्षक परेशान हो गए। पीड़ित को अंदेशा है कि कहीं जालसाज उनके जैसे और सीधे-साधे लोगों को ठगी का शिकार बना कर उन्हीं के खाते में तो लेनदेन नहीं कर लिया है। पीड़ित ने एसपी व सीओ को प्रार्थना पत्र देकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के ठठरा गांव के रहने वाले रामचंद्र खलीलाबाद क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षक है। मई 2019 में उनकी मोबाइल पर काल आया। काल करने वाले शख्स ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए उनकी गांव में टॉवर लगाने की बात की। पहले तो शिक्षक ने इनकार कर दिया लेकिन जालसाज बार-बार उन्हें फोन करता रहा। टॉवर के लिए जमीन देने पर उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी और जमीन के बदले में 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराया देने का झांसा दिया। शिक्षक उसके झांसे में आकर तैयार हो गए। जालसाज ने शिक्षक से ईमेल पर ही कागजात का आदान-प्रदान किया। उसके बाद जालसाज ने रजिस्ट्रेशन और एग्रीमेंट के लिए उनका खाता, पैनकार्ड, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड व सिम कार्ड मांगा। अलग-अलग प्रक्रिया के नाम पर तीन लाख से अधिक की रकम अपने बताए विभिन्न बैंक खातों जालसाज ने शिक्षक से मंगा लिया। बाद में जालसाज ने शिक्षक से कहा कि आंध्रा बैंक, एसबीआई व एचडीएफसी में खाता खोल कर पासबुक, एटीएम व सिम कंपनी से सलेक्ट करने के लिए भेज दें अन्यथा सारा पैसा डूब जाएगा। शिक्षक ने अपने पैसे को बचाने के चक्कर में एसबीआई, आंध्रा बैंक एवं एचडीएफसी बैंक का पास बुक, एटीएम और दो सिम उसके कहने पर कंपनी में सलेक्ट करने के लिए बारी-बारी से भेज दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने जालसाज के नंबर पर वार्ता किया और अपने कागजात वापस भेजने का अनुरोध किया। उसके बाद जालसाज ने सिर्फ एचडीएफसी बैंक का पासबुक व एटीएम भेजा। जब शिक्षक ने पासबुक प्रिंट कराया तो उसमें लाखों रुपये का लेनदेन देखकर हैरान हो गए। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि झारखंड प्रदेश के राची का रहने वाले जालसाज ने उसके साथ धोखाधड़ी किया। उसके तीन लाख रुपये तो हड़प ही लिया साथ में उसके आंध्रा व एचडीएफसी बैंक के खाते में 18 लाख से अधिक का लेनदेन किया है। पीड़ित शिक्षक ने एसपी को तहरीर देकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें