धर्मसिंहवा क्षेत्र के बेलराई गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के बेलराई गांव में सोमवार को एक मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई।
बेलराई गांव के इसरार का चार वर्षीय बेटा अदनान दरवाजे पर खेल रहा था। उसी दौरान दरवाजे पर एक मेंढक पहुंचा। उसके पीछे-पीछे जहरीला सांप भी दरवाजे पर पहुंच गया। मेंढक को देखकर अदनान भी उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ा। उसी दौरान सांप ने मासूम को दो बार डंसा। बच्चों के रोने पर परिजन दरवाजे पर आए और घटना देखकर दंग रह गए। अगल-बगल के लोगों ने सांप को मार दिया। अदनान को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।