संतकबीरनगर। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनसहयोग से पुलिस ने तीन स्थानों पर 25 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि महुली पुलिस दो स्थानों पर 21 सीसीटीवी कैमरे व दुधारा पुलिस ने एक स्थान पर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। पुलिस ने कैमरे लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने जनसामान्य से अपने घरों, कालोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाने की अपील की। कहा कि कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। संवाद