फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में चार क्लस्टर के 23 गांव चार सचिवों को मिला अतिरिक्त प्रभार

Fri, 30 Jan 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। विभिन्न ग्राम पंचायतों में चार क्लस्टर के 23 गांवों में चार सचिवों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीएम के अनुमोदन पर डीपीआरओ ने पत्र जारी कर तैनाती गांव में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। सेमरियावां ब्लाॅक के 113 ग्राम पंचायतों में कुल 24 क्लस्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के बुढ़ाननगर और छाता क्लस्टर में तैनात ग्राम सचिव अनिल कुमार को पिछले सप्ताह निलंबित होने से गांव सचिव विहीन हो गया। इसके साथ ही तेनुहारी दोयम व जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा क्लस्टर में तैनात ग्राम सचिव रजनी सिंह का सेवाकाल 31 जनवरी 2026 को पूरा होने से सेवानिवृत्त हो रहीं हैं। ये गांव भी सचिव विहीन हो रहा है। इन दोनों सचिव के आवंटित चार क्लस्टर के 23 गांव को चार सचिवों को डीपीआरओ ने अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
ग्राम सचिव अलाउद्दीन को बुढ़ाननगर क्लस्टर के बुढ़ाननगर, हड़हा , महुआरी, पुरवा गांव का प्रभार दिया गया है। ग्राम सचिव राहुल यादव को छाता क्लस्टर के

अगया, छाता, पिपरा हसनपुर, सिसवा फतउल्लाह,सिसवा तालिब, सोनौरा गौसी, सुजिया गांव का प्रभार दिया गया है। सचिव असदुल्लाह को जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा क्लस्टर के जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा, कांटढेस, खम्हरियां, कुसमैनी, पैली खास गांव का प्रभार सौंपा गया है। ग्राम सचिव कुणाल राज सिंह को तेनुहारी दोयम क्लस्टर के चमरसन, धरमपुरा, गरथवलिया, तेनुहारी अव्वल, तेनुहारी दोयम, तेनुहारी सोयम , थवईपार गांव का प्रभार सौंपा गया है। डीपीआरओ मनोज कुमार ने सचिवों को तैनाती गांव में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित गांव के सचिवों को चार्ज देने को कहा है। एडीओ पंचायत से एक सप्ताह के भीतर सचिवों के कार्यभार ग्रहण करने व चार्ज देने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिससे विकास कार्य बाधित न हो।
विज्ञापन

0

चारों सचिवों को तत्काल प्रभाव से तैनाती क्लस्टर के गांवों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिवों से कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट मांगी गई है। जिससे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत की जा सके। - राधेश्याम चौधरी, एडीओ पंचायत, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें