फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह चार सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाह चार सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन

- तीन सफाई कर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने गुरुवार को लापरवाह चार सफाई कर्मियों को जहां निलंबित कर दिया। वहीं तीन सफाई कर्मियों को आरोप पत्र प्रेषित किया है। निलंबित सफाई कर्मियों को डीपीआरओ कार्यालय से संबंद्ध किया गया है। प्रकरण की अंतिम जांच की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को दी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि 11 नवंबर को सेमरियावां विकास भेलवाली और साल्हेपुर ग्राम पंचायत का निरीक्षण किए थे। निरीक्षण के दौरान गांव में गंदगी का अंबार मिला। गांव में साफ-सफाई नहीं होने के पीछे सफाई कर्मियों का काम नहीं करना पाया। भेलवासी गांव में तैनात सफाईकर्मी सुभाषिनी और पुष्पावती अनुपस्थित पाई गईं। साल्हेपुर में नियुक्त सफाईकर्मी मनोज कुमार गुप्ता और श्यामू गौड़ भी अनुपस्थित मिले। अपने दायित्व का ठीक प्रकार से निर्वहन न करने और फर्जी पेरोल पर वेतन आहरित करने के आरोप में चारों सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबित सफाई कर्मियों को डीपीआरओ कार्यालय से संबंद्ध करते हुए प्रकरण की अंतिम जांच एडीओ पंचायत को दी गई। इसी तरह सेमरियावां ब्लॉक के ही छपिया छितौना और बूंधा कला का भी निरीक्षण किए। छपिया छितौना में तैनात सफाई कर्मी राम गोपाल और बूधा कला में तैनात सफाई शकुंतला देवी और मंजू देेेवी अनुपस्थित पाई गईं। तीनों अनुपस्थित सफाई कर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें