मेंहदावल। नगर पंचायत के कांटी वार्ड में चार सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इस सड़क के निर्माण के लिए प्रथम किस्त की धनराशि अवमुक्त भी हो चुकी है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण इस वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी।
नगर पंचायत के कांटी वार्ड में मुख्यमंत्री नवसृजन योजना से चार सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। वार्ड सभासद शक्ति मणि त्रिपाठी ने अपने वार्ड में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन को प्रस्ताव दिया था। सभासद के प्रस्ताव पर नगर पंचायत प्रशासन ने सड़कों का एस्टीमेट तैयार करते हुए उसे स्वीकृति के लिए शासन में भेजा था।
इसमें राम की पांडेय के घर से रंजीत पांडेय के घर, राधेश्याम का घर होते हुए प्रभुनाथ पांडे के घर से चंद्रिका पांडेय के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। सुदामा के घर तक सीसी रोड निर्माण, राजेन्द्र पांडेय के घर से गनेश पांडे के बोरिंग तक सीसी रोड निर्माण, बसडीला में तुलसी के घर से रामलौट का घर होते हुए देवी अग्रहरि के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रथम किस्त भी शासन से अवमुक्त हो गया है।
नगर पंचायत प्रशासन टेंडर की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। सभासद का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से जहां वार्ड के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी वहीं विकास को गति मिलेगी। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पंकज कुमार का कहना है कि सड़कों की स्वीकृति मिल गई है, निर्माण के लिए प्रथम किस्त भी अवमुक्त हो गया है। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कराते हुए जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।