फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले की चार सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन

Thu, 09 Jan 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां क्षेत्र के मुजहना से पुरवा मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जर्जर हो चुकी जिले की चार सड़कों के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। कायाकल्प के लिए शासन ने 1.12 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं। इसके सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रांतीय खंड को सौंपी गई है। जल्द ही इन सड़कों के दुरुस्त करने के कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे जहां वाहन फर्राटा भर सकेंगे वहीं आने-जाने में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के जिन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति मिली है, उनमें महुली से धायपोखर मार्ग, लोहरैया औराडाड़ से रामपुर मार्ग, जयराम पट्टी से बरौली से फरेनिया मार्ग और मुजहना से पुरवा मार्ग शामिल है। वर्तमान में यह सड़कें काफी जर्जर हो गई हैं और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे इन मार्गाें पर यात्रा करना कठिन हो गया है। महुली निवासी आनंद पांडेय ने कहा कि जर्जर सड़क के कारण परेशानी हो रही थी, अब सड़क बनेगी तो आवागमन आसान हो जाएगा। क्षेत्र के ही इंद्रजीत यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़क होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। सड़क बनेगी तो सफर में सहूलियत मिलेगी।

इन सड़कों के लिए स्वीकृति हुआ बजट
शासन ने जिन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए धन स्वीकृत किया है, उनमें बस्ती-महसो-महुली मार्ग से धायपोखर मार्ग की लंबाई 2.30 किलोमीटर के लिए 39.72 लाख, लोहरैया औराडाड़ से रामपुर मार्ग 1.18 किलोमीटर के लिए 20.73 लाख, जयराम पट्टी से बरौली से फरेनिया मार्ग 1.50 किलोमीटर के लिए 25.68 लाख तथा मुजहना से पुरवा मार्ग 3.80 किलोमीटर के लिए 36.45 लाख रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें