फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैसे के लेनदेन में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरकला थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। बेलहरकला थाना क्षेत्र के खरवनिया में पैसे के लेनदेन के विवाद में एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में खरवनिया निवासी रमावती ने बताया कि पैसे के लेनदेन के विवाद में विपक्षी राजू, उमेश, पप्पू, विनायक ने पीड़िता और उसके लड़के मंगेश को गालियां दीं और विरोध करने पर लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें