मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित के परिजन जब शिकायत करने आरोपी के घर गए तो उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले में चार आरोपियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री गांव के ही सुजीत साहनी से मोबाइल पर बात करती थी। शुक्रवार को आरोपित सुजीत उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब वह सुजीत के घर इस बारे में पूछने गईं तो वहां सुजीत की मां सोनिया, रिंकी, व सुनीता उन्हें गालियां देने लगीं। विरोध करने पर वह मारने-पीटने के लिए दौड़ पड़ीं। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।