संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के लोहरौली टोला निविहवां में युवती के विवाद को लेकर एक व्यक्ति के घर पहुंचकर गालियां देने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोहरौली टोला निविहवां निवासी बब्लू उर्फ अवध बिहारी ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर जानकारी दी कि उसकी बेटी अंशिका और प्रियांसु के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर 30 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे राजिंदर, अनिल, सुनील और उषा उसके घर पहुंचे।
आरोप है कि चारों लोग उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर लात, मुक्का और थप्पड़ से मारपीट की। शोर सुनकर उसकी बेटी और पत्नी बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद