संतकबीरनगर। बरात आए युवक से मारपीट के आराेप में पुलिस ने चार लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के औरही गांव निवासी सूरज ने बताया कि गांव के रामजनक के बेटे की शादी दो जून को कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उमिला गांव में थी। जिसमे शामिल होने वह भी आया हुआ था। रात में 12 बजे के आसपास गांव के ही सदानंद, दीपक, रामपाल व दीपू उसे जान से मारने के लिए धारदार पंच आदि से हमला कर दिया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों के साथ ही गांव के घनश्याम व अन्य बराती आकर बीच-बचाव किए। जिसके बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर वहां से भाग गए। संवाद