फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

Thu, 05 Jun 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को भी बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि यदि निजीकरण के नाम पर अभियंताओं का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।धरना की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि पॉवर कारपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन और चेयरमैन की निजी घरानों के साथ मिलीभगत है। निजीकरण का फैसला उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं है। ऐसे में इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। संघर्ष समिति निजीकरण के पीछे हो रहे घोटालों का चरणबद्ध ढंग से खुलासा करेगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारी रंजन राज ने कहा कि पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन ने धमकी दी है कि अनुशासनहीनता करने वाले अभियंताओं को नगरीय क्षेत्र से स्थानांतरित किया जाए और 15 जून से पहले ऐसे अभियंताओं की सूची भेजी जाए जिन्हें प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया जाना है। यह उत्पीड़न की कार्रवाई की है। धरना में इंजीनियर राजेश कुमार, लक्ष्मण मिश्र, मुकेश कुमार, अमित सिंह, धनंजय सिंह, चंद्रभूषण, अभय सिंह, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें