फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिवाली पर दीप जलाते और पटाखे फोड़ते समय चार घायल

Wed, 15 Nov 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिवाली पर दीप जलाते समय और पटाखा फोड़ने के दौरान चार लोग घायल हो गए। जिसमे बखिरा क्षेत्र के पकड़िया गांव में 45 वर्षीय रामलौट दीपक जला रहे थे। उसकी दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। इसी तरह से खलीलाबाद के नगवा गांव में छत पर दीपक जला रहे 10 वर्षीय राज अचानक छत से गिर गए। उन्हें सिर में चोट लगी। खलीलाबाद के अंसार टोला में पटाखा फोड़ते समय शमशाद का हाथ झुलस गया। मेंहदावल के बढ़या ठाठर में पटाखा फोड़ते समय दो लोग झुलस गया।
विज्ञापन

00
चिंगारी से छप्पर में लगी आग, नकदी जली
धनघटा। क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव में रविवार की रात पटाखों से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जिससे आठ हजार रुपये नगद समेत सामान जलकर राख हो गया।
भालचंद्र पुत्र स्वर्गीय लाल बहादुर चौहान का कहना है कि रविवार की रात परिवार के लोग जब सो रहे थे उसी समय चिंगारी से छप्पर के मकान में आग लग गई। परिवार के लोग भाग कर जान तो बचा लिए, लेकिन घर में रखा गया सामान और आठ हजार नगद जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना तहसील पर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें