फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के सडहरी गांव में जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल के सडहरी निवासी शशि पाल यादव पुत्र उमेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे उनके पट्टीदार छोटेलाल, रामआशीष और पूजा उनके घर आए। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडे से शशि पाल को मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव में पहुंची शशि पाल की पत्नी जानकी, बहन सविता और चाची शशिकला को भी आरोपितों ने लाठियों से पीटा। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए, मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें