लोहरौली। ग्राम करही में बुधवार शाम को पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट में एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बुधवार शाम करीब 6.30 बजे अब्दुल कलाम व उसके छोटे भाई अब्दुस्सलाम के परिवार के बीच पारिवारिक विवाद में मारपीट हो गई। अब्दुल कलाम का आरोप है कि इसी रंजिश में भतीजा मो. अदनान, भाई की पत्नी और भतीजियां मारपीट करने लगीं। इसी बीच भतीजे ने धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी खालिदा खातून, पुत्र हुजैफा, बेटी उम्मे मायरा पर भी हमला कर दिया, जिससे खालिदा खातून की सिर में काफी चोटें आई है।
घटना की सूचना मिलते ही दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी सेमरियावां भिजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए खालिदा खातून रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि करही में दो भाइयों में पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई है। तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।