संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के गजौली गांव में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने भाई, बहन, मां और भाभी पर गाली-गलौज, लाठी-डंडे और घूंसों से हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गजौली गांव निवासी जितेंद्र पुत्र रामजी चौधरी ने बखिरा थाने में दी तहरीर में बताया कि 27 जून को सुबह करीब 7:30 बजे घरेलू विवाद में उसके भाई महेंद्र, बहन नीलम, मां कतवारी देवी और भाभी रेशमा ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडे, घूंसों और थप्पड़ों से उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी नीतू को भी मारपीट कर घायल कर दिया।