फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद से 13 वर्षीय किशोर लापता

Thu, 02 Jul 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कोइरी पुरवा, बाईपास रोड निवासी हरिकेश ने पुलिस को तहरीर देकर अपने 13 वर्षीय पुत्र रोहित के लापता होने की सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, 26 जून को सुबह 11:00 बजे रोहित घर से निकला था, इसके बाद वापस नहीं आया। परिजन ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर बेटे की तलाश कराने की मांग की। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें