संतकबीरनगर। महिला थाने में साथ-साथ कार्यक्रम के तहत रविवार को पुलिस टीम ने चार जोड़ों को बिछड़ने से बचाया। परिवार परामर्श केंद्र पर एसओ पूनम मौर्या एवं थाने पर नियुक्त काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में चार मामलों की सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार, सुभावती व पप्पू निषाद, रंजू व मिठाईलाल, इसरावती व टुनटुन, शांति व सुभाषचंद्र के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। संवाद