संतकबीरनगर। महिला थाना पर टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत सुनवाई के बाद चार जोड़ों एक साथ रहने के लिए तैयार कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में मामले की सुनवाई हुई।
जानकारी के अनुसार करिश्मा व रामनाथ, सुमन व वीरेंद्र, बिंदू व चंद्र प्रकाश, शकीला व मोहम्मद इद्रीश के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। इसी तरह पिंक बूथ प्रभारी अंजली सरोज, प्रमोद त्रिपाठी व सुनीता गौतम की अध्यक्षता में प्रस्तुत हुए चार मामले की सुनवाई की गई।
अनीता व सहदेव, पिंका व रतनचंद समेत अन्य किसमती व लालचंद, रुमा व संदीप के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। संवाद