फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े बारह लाख की चोरी के रिफाइंड आयल के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चोरी के रिफाइंड तेल के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली और स्वॉट की संयुक्त टीम ने दस दिन पहले ट्रक समेत 21 लाख कीमत के रिफाइंड आयल के लापता किए जाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 797 टिन रिफाइंड आयल की बरामगदी की। इसकी कीमत 12 लाख 50 हजार बताई गई। जबकि ट्रक और उसके चालक को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन

एसपी ब्रजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गोरखपुर के रहने वाले नीलमणि सिंहानिया पुत्र उमेश सिंहानिया रिफाइंड आयल के थोक कारोबारी हैं। उनके जरिए थोक में मंगाए गए रिफाइंड आयल खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में उतरवाया जाता है। नीलमणि सिंहानिया ने 22 फरवरी को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद से ट्रक समेत 21 लाख कीमत के रिफाइंड आयल के लापता हो जाने के संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आदि शक्ति ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सौरभ सिंह, ट्रक के मालिक रमाकांत चौधरी और वाहन चालक राजेश के खिलाफ ट्रक समेत रिफाइंड हड़प लेने के संबंध में केस दर्ज कराया था। इस मामले के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस, स्वॉट टीम और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। कोतवाल अजय कुमार सिंह, एसएसआई सुभाष मौर्या, स्वॉट टीम प्रभारी दीपक दूबे, तितौवा चौकी प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला ने सूचना के आधार पर बुधवार की रात महुली क्षेत्र के मझगांवा में शिवम चौरसिया के दुकान व गोदाम पर छापा मारा। पुलिस टीम ने मौके से शिवम चौरसिय्रा निवासी मझगांवा और मेघू उर्फ दुर्गेश्वर निषाद निवासी तरैनी थाना महुली को पकड़ा। शिवम चौरसिया के गोदाम से 249 टिन रिफाइंड आयल बरामद किया। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर कर्री से लक्ष्मी यादव के घर छापा मारा। वहां से भी 162 टिन रिफाइंड आयल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के मोहनबरा गांव निवासी शिव कुमार चौरसिया के घर छापामारा और वहां से 386 टिन रिफाइंड बरामद किया। पुलिस टीम ने पकड़े गए चारों आरोपियों के कब्जे से 797 टिन रिफाइंड आयल बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी शिवम चौरसिया ने बताया कि उसके गांव में ही उसकी नमकीन की फैक्ट्री है, जिसमें रिफाइंड से नमकीन बनती है। लालच में आकर उसने साथी शिव कुमार, लक्ष्मी के साथ ट्रक चालक से मिलकर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के माल गोदाम से लदे ट्रक को लेकर गोरखपुर के लिए चला। फिर बनकटवा से होते हुए पहले अपने गांव गया और वहीं अपने गोदाम में 249 टिन रिफाइंड उतरवा दिया। फिर मोहनबरा निवासी शिव कुमार चौरसिया के घर 386 टिन रिफाइंड और कर्री के लक्ष्मी यादव के घर 162 टिन रिफाइंड उतरवा कर रखवा दिया। बाकी बचे रिफाइंड को लेकर चालक ट्रक समेत चला गया।एसपी ने बताया कि ट्रक पर फर्जी नंबर का इस्तेमाल किया गया और चालक राजेश ने अपना फर्जी नाम पता लिखवाया था। अभी ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सही ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुआ ली गई है। ट्रक चालक के पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही ट्रांसपोर्टर सौरभ सिंह, वाहन स्वामी रमाकांत चौधरी की भूमिका के बारे में सही जानकारी हो पाएगी। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें