संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में दो वारंटी समेत चार आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई किया। थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी राजेन्द्र पुत्र मुन्नू और अजय पुत्र धर्मराज निवासी इमरडीहा थाना को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही बेलहरकला थाना पुलिस ने दो आरोपी को पकड़कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उनको जमानत पर रिहाकर दिया गया।